विज्ञापन दें / सहयोग करें

D.El.Ed और CGPSC मेन्स की एग्जाम डेट में टकराव: माशिमं में NSUI का हंगामा,3 घंटे तक चला प्रदर्शन; गर्मी में कई छात्रों की तबीयत बिगड़ी – Raipur News

रायपुर8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

डी.एल.एड. सेकेंड ईयर और सीजी पीएससी मेन्स परीक्षा की तारीखें एक साथ आने से नाराज छात्रों ने रायपुर में सोमवार को एनएसयूआई के बैनर तले प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष तारिक अनवर खान के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए और परीक्षा की तारीख बदलने की मांग की।

प्रदर्शन करीब 3 घंटे से ज्यादा चला। भीषण गर्मी और उमस के बीच छात्र अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। इस दौरान कई छात्रों की तबीयत बिगड़ गई, जबकि एक छात्र गर्मी के कारण बेहोश हो गया। साथियों ने उसे तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद भी प्रदर्शन जारी रहा।

एक परीक्षा छोड़ने मजबूर होना पड़ रहा

एनएसयूआई का कहना है कि, डी.एल.एड. और सीजी पीएससी मेन्स की तारीखें टकराने से सैकड़ों छात्रों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। कई विद्यार्थी लंबे समय से पीएससी की तैयारी कर रहे हैं, वहीं डी.एल.एड. की परीक्षा भी उनके करियर के लिए अहम है। ऐसे में उन्हें किसी एक परीक्षा को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

जिला उपाध्यक्ष तारिक अनवर खान ने कहा कि छात्र लगातार अपनी समस्या प्रशासन और संबंधित विभागों के सामने रख रहे हैं, लेकिन अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। इससे छात्रों में नाराजगी बढ़ रही है।

डी.एल.एड. परीक्षा की तारीख बदलने की मांग

एनएसयूआई ने मांग की है कि, छात्रहित को देखते हुए डी.एल.एड. परीक्षा की संबंधित तारीखों में तुरंत बदलाव किया जाए, ताकि विद्यार्थी दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकें। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस प्रदर्शन में जिला महासचिव संस्कार पांडेय, विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष बाजपेयी, जिला सचिव मोहम्मद जीशन, शत्रुंजय शुक्ला, खुशराज ढिल्लन, कपिल डांडे समेत कई एनएसयूआई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button