रायगढ़ के हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता: पूजा-पाठ करने पहुंचे लोग, महाभंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया – Raigarh News
हनुमान मंदिर में सुबह से श्रद्धालु पूजा-पाठ करने के लिए पहुंच रहे थे
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सुभाष चैक स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जूटने लगी थी। जहां भगवान हनुमान की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई और श्रद्धालु मंदिर में मत्था टेककर मनोकामनाएं मांग रहे थे।
.
हर साल की तरह इस बार भी सुभाष चौक व्यापारिक संघ के द्वारा हनुमान मंदिर में महाभंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचे थे।
श्रद्धालु प्रकाश निगानिया ने बताया कि यह हनुमान मंदिर बहुत प्रचीन मंदिर है और काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। सुबह भगवान हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया।
उन्होंने बताया कि पिछले करीब 21 सालों से यहां लगातार हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारा का आयोजन किया जा रहा है और इसमें करीब 10-15 हजार श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।
सुभाष चौक व्यापारिक संघ के द्वारा करीब सप्ताह भर पहले से इसके लिए तैयारी की जाती है और शाम लगभग 4 बजे तक भंडारा चलता है। उन्होंने बताया कि शहर नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पूजा-पाठ करने के लिए यहां पहुंचते हैं।
भंडारा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
जगह-जगह भंडारा का आयोजन हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शहर में कई जगह मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। जहां स्टेडियम रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास, पहाड़ मंदिर, इंदिरा नगर स्थित हनुमान मंदिर, चक्रधर नगर रेलवे फाटक के पास, चांदमारी स्थित हनुमान मंदिर समेत अन्य जगह पर भंडारा प्रसाद वितरण किया जा रहा है।
<













