Crime news: कंज्यूमरों की वीआईपी लिस्ट आते ही पीछे हटी पुलिस, डिस्ट्रीब्यूटर होटल-क्लब संचालक भी बचे
रायपुर में हाईप्रोफाइल ड्रग्स रैकेट में वीआईपी कंज्यूमरों की लिस्ट आते ही पुलिस पीछे हट गई है। इसमें ड्रग्स डिस्ट्रीब्यूटर होटल-क्लब संचालक भी बच गए हैं। पुलिस ने नव्या मलिक और उसके साथियों को जेल भेज दिया है, लेकिन उनके पास मिली ड्रग्स लेने वाले रसूखदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। इसमें विधायक पुत्र, पूर्व मंत्री, कारोबारी के बेटे और रिश्तेदार शामिल हैं। ड्रग्स रैकेट में शामिल विधि अग्रवाल ने करीब साल भर पहले वीआईपी रोड के एक होटल में पार्टी का आयोजन किया था। इसमें ड्रग्स बिकने की सूचना पर क्राइम ब्रांच के कुछ जवान भी पहुंचे थे। पार्टी में शामिल होकर ड्रग्स डिस्ट्रीब्यूटर की तलाश कर रहे थे, लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर को इसकी भनक लग गई। वह पार्टी में नहीं आया। इसके बाद टीम लौट गई थी। इसके बाद विधि ने सीधे होटल संचालकों-मैनेजरों से संपर्क करके पार्टी करना शुरू कर दिया था।
Source link











