विज्ञापन दें / सहयोग करें

जिला उपभोक्ता आयोग सरगुजा में अब ई-हियरिंग: राज्य उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, सरगुजा बना प्रदेश का 11वां जिला – Ambikapur (Surguja) News

सरगुजा जिला उपभोक्ता आयोग में ई-हियरिंग सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया के द्वारा जिला उपभोक्ता आयोग सरगुजा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ई-हियरिंग सुविधा का शुभारंभ किया गया। ई-हियरिंग की करने वाला सरगुजा जिला उपभोक्ता आयोग 11 वां जिला बन गया है।

.

ई-हियरिंग सुविधा शुरू होने से उपभोक्ता फोरम के पक्षकारों और अधिवक्ताओं को फोरम आने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे अपना पक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रख सकेंगे।

राज्य उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष गौतम चौरड़िया ने सरगुजा के उपभोक्ताओं और अधिवक्ताओं को ई-हियरिंग सुविधा के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि ई-हियरिंग की परिकल्पना तीन माह पूर्व की गई थी, और शासन के सहयोग से अल्प समय में 11 जिलों में यह सुविधा शुरू कर दी गई है।

इस डिजिटल पहल से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले पक्षकारों और अधिवक्ताओं को उपभोक्ता आयोग की सुनवाई में शामिल होना अब आसान हो गया है। उद्घाटन अवसर पर एक प्रकरण की वर्चुअल ई-हियरिंग भी की गई।

राज्य उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

अब नया पंजीयन ई-जागृति से

अब उपभोक्ता फोरम में शिकायतों का पंजीयन ई-जागृति ऐप के माध्यम से किया जाएगा। शिकायतकर्ता या पक्षकार को केवल एक बार दस्तावेज सत्यापन के लिए उपभोक्ता फोरम में आना होगा। इसके बाद सुनवाई और बहस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।

प्रदेश में राज्य उपभोक्ता फोरम सहित 10 जिलों में पहले ही ई-हियरिंग सेवा शुरू की जा चुकी थी। आज से सरगुजा में भी ई-हियरिंग सेवा शुरू हो गई है।

फोन पर आएगा लिंक, वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ेंगे पक्षकार ई-हियरिंग शुरू होने के बाद जिस दिन पक्षकारों की पेशी होगी, उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग का लिंक आ जाएगा। पक्षकार और अधिवक्ताओं को फोरम आने की आवश्यकता नहीं होगी। वे जहां होंगे, वहीं से वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ जाएंगे। फिलहाल गूगल मीट के माध्यम से वीडियो कांफ्रेंसिंग से जोड़ा जा रहा है। इससे पक्षकारों का समय भी बचेगा और पैसा भी।

ये रहे उपस्थित ई-हियरिंग सेवा शुरू करने के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर के सदस्य प्रमोद वर्मा, रजिस्ट्रार श्रीनिवास तिवारी, संयुक्त रजिस्ट्रार मोना चौहान, लेखा अधिकारी मधुलिका यादव, जिला उपभोक्ता आयोग रायपुर के अध्यक्ष डाकेश्वर शर्मा, सदस्य नीरूपमा प्रधान तथा जिला उपभोक्ता आयोग सरगुजा के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, सदस्य नवनी कान्त दत्ता और अर्चना सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी, संजय अम्बष्ठ, सुशील चतुर्वेदी, पी.एन. दुबे, कीर्ति दुबे, जेपी सहित बड़ी संख्या में पक्षकार, अधिवक्तागण उपस्थित थे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button