Crime News: नवरात्र के पहले दिन गौ हत्या का मामला! पुलिस ने 3 आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना से लोगों में आक्रोश | Crime News: 3 accused of cow slaughter arrested
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रैरुमा चौकी के चरखापारा बड़े मवेशी बाजार के लिए खास माना जाता है। इस दौरान शनिवार को देर रात एक गाय गड्ढे में गिर गई थी। इस दौरान उसके साथ एक बछड़ा भी था। ऐसे में रात में बछड़ा काफी शोर मचा रहा था, इस दौरान आस-पास के तीन लोग पहुंचे और गाय की हत्या कर दी।
CG News: लव जिहाद, धर्म परिवर्तन और गौ हत्या पर सांसद बृजमोहन सख्त, CM से की नए कानून बनाने की मांग
आक्रोश का माहौल
चरखापारा के उरांव बस्ती में गौ-हत्या की यह घटना उजागर होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है, लेकिन पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए आश्वासन दिया है कि आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। वहीं पुलिस का कहना है कि इस गौ-हत्या मामले में तीन आरोपी ही थे, जिसे सूचना मिलते ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
बीती रात में चरखापारा के तीन आरोपियों ने गौ-हत्या की घटना को अपने घर में ही अंजाम दिया था, जिसकी सूचना मिलते ही तीनों को गिरतार कर आगे की कार्रवाई जारी है।-सिद्धांत तिवारी, एसडीओपी धरमजयगढ़
Source link













