विज्ञापन दें / सहयोग करें

जंगल में गाय का शव मिला शरीर पर थे घाव के निशान

उदयपुर | ग्राम सायर में एक गाय का शव मिला है। मृत गाय के शरीर पर धारदार हथियार जैसे गहरे घाव के निशान पाए गए हैं। साथ ही उसके कुछ अंग भी गायब मिले। हालांकि पशु चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच में जंगली जानवर द्वारा हमला करने की आशंका जताई है। मामला पुलिस चौकी केदमा क्षेत्र की है।गौ पालक रविन्द्र यादव ने बताया कि 2 अगस्त को उनकी गाय रोज की तरह अन्य मवेशियों के साथ चरने जंगल गई थी। शाम को सभी मवेशियों को वापस लाने के दौरान एक गाय गायब मिली। रातभर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह ग्रामीणों से सूचना मिलने पर गांव से करीब 3 किमी दूर परेयाखायर क्षेत्र की जंगल में गाय मृत अवस्था में पाई गई। वहीं ग्रामीणों ने घटना की जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button