विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में बिना पर्ची कफ सिरप बेचा: संयुक्त टीम ने ग्राहक बनकर कार्रवाई की, मेडिकल स्टोर सील – Dhamtari News



धमतरी में बिना डॉक्टर की पर्ची के नशीली कफ सिरप बेचने पर एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। प्रशासन ने नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राहक बनकर दुकान से कफ सिरप खरीदा। जब्त किए गए सिरप का नाम प्लेनोकॉफ बताया गया है। यह कार्रवाई धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के आमातालाब स्थित सुश्रुता मेडिकल स्टोर पर की गई। संयुक्त टीम में सीएसपी, ड्रग इंस्पेक्टर, नायब तहसीलदार, कोतवाली टीआई और कोतवाली व कांकेर पुलिस टीम के सदस्य शामिल थे। टीम के पहुंचते ही मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि कांकेर पुलिस से सूचना मिली थी कि कांकेर में एक लड़के के पास से प्लेनोकॉफ सिरप मिला था, जिसमें कोडिन पाया जाता है। कोडिन का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है और इसकी बिक्री डॉक्टर की लिखित पर्ची के बिना प्रतिबंधित है। सीएसपी ने चेतावनी दी कि चंद पैसों के लिए लोगों का जीवन दांव पर न लगाएं, भविष्य में ऐसी कार्रवाई को और बड़े पैमाने पर अंजाम दिया जाएगा। कांकेर पुलिस की सूचना के आधार पर, धमतरी के सुश्रुता मेडिकल स्टोर से भी इसी तरह के सिरप खरीदे जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद, एक ‘पॉइंटर’ (गुप्त ग्राहक) भेजकर 8-9 सिरप खरीदे गए, जिसमें संचालक को बिना पर्ची के बेचते हुए पाया गया। मौके पर पंचनामा तैयार कर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। इसके बाद, टीम ने धमतरी के होलसेल रखेचा मेडिकल स्टोर पर भी स्टॉक की जांच की। पुलिस को अन्य मेडिकल स्टोर्स और जिलों में भी प्रतिबंधित दवाएं बेचे जाने की जानकारी मिली है, और आने वाले हफ्तों में ऐसी और कार्रवाईयां देखने को मिलेंगी। दुकान का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश करेंगे सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी दवा में पाया गया कंपोजीशन एनडीपीएस एक्ट के शेड्यूल में आता है, तो उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। यदि यह शेड्यूल एच1 ड्रग है और बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बेचा जा रहा है, तो दुकान का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। सीएसपी ने बताया कि कोडिन का बैच, लाइसेंस और 8-9 कोडिन जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी अगर ऐसा कोई सामान बड़ा पैमाने पर बेचा गया तो सभी दुकानों में लगातार जांच की जाएगी। सीएसपी ने कहा कि ये दवा समाज के लिए खतरनाक है और इसे कभी भी नहीं बेचना चाहिए।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button