विज्ञापन दें / सहयोग करें

राजनांदगांव को मिली 13 नई ‘संजीवनी एक्सप्रेस’: डॉ. रमन सिंह बोले- स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर साबित होगी – Rajnandgaon News



छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बुधवार को राजनांदगांव जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ किया। उन्होंने भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 10 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही, जिले को 3 अन्य एम्बुलेंस की स्वीकृति भी मिली है, जिससे कुल 13 नई अत्याधुनिक एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध हो गई हैं। इन 13 एम्बुलेंस में 8 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और 2 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस शामिल हैं। इनका संचालन जीवीके ईएमआरआई (GVK EMRI) द्वारा किया जाएगा। ये एम्बुलेंस जीपीएस, मोबाइल डेटा टर्मिनल और लोकेशन बेस्ड सर्विस जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस हैं। इनका लक्ष्य शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट के भीतर प्रतिक्रिया समय (रिस्पॉन्स टाइम) देना है।
​ जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई गति डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नई संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस मिलने से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि ये एम्बुलेंस आधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों जैसे बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ग्लूकोमीटर, नेबुलाइजर और ऑक्सीजन से लैस हैं। नई प्रणाली (मोबाइल डेटा टर्मिनल) के माध्यम से अब एम्बुलेंस की लाइव लोकेशन और रिस्पॉन्स टाइम की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद की काली छाया से बाहर निकलकर स्थायी शांति की ओर बढ़ रहा है। डॉ. सिंह ने इस ऐतिहासिक बदलाव का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा के मजबूत नेतृत्व को दिया। डॉ. सिंह ने बताया कि इस योजना का आगाज़ वर्ष 2011 में हुआ था। राजनांदगांव जिले में अब तक 1,26,990 लोगों को समय पर उपचार मिला है। पिछले वर्ष 8,463 महिलाओं ने आपातकालीन प्रसूति और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े सांसद संतोष पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं, महापौर मधुसूदन यादव ने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि उन्नत तकनीक से लैस ये वाहन आपात स्थितियों में त्वरित सहायता सुनिश्चित करेंगे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button