बेमेतरा में जमीन मुआवजे को लेकर विवाद: मोहभट्टा बाईपास पर जिला प्रशासन और किसानों के बीच नोकझोंक; अन्नदाता बोले- पहले मुआवजा दो, फिर कब्जा छोड़ेंगे – Bemetara News
बेमेतरा नगर पालिका क्षेत्र के मोहभट्टा बाईपास में भूमि मुआवजे को लेकर बुधवार सुबह किसानों और प्रशासन के बीच विवाद की स्थिति बन गई। उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसान मौके पर डटे रहे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई। दरअसल, सुबह विवाद की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। किसानों से बातचीत कर मामले का समाधान निकालने की कोशिश की। किसानों का कहना है कि, जब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक वे जमीन का कब्जा नहीं छोड़ेंगे। किसानों से चल रही बातचीत किसानों ने स्पष्ट रूप से कहा कि, मुआवजा दो तब कब्जा छोड़ेंगे। वहीं प्रशासन की ओर से किसानों को समझाइश देकर बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की कोशिश जारी है। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रित स्थिति बनी हुई है। प्रशासन और किसानों के बीच बातचीत जारी है।
<










