विज्ञापन दें / सहयोग करें

बासिंग में कॉलेज भवन का निर्माण बंद, घोटिया में तो बिल्डिंग बनाने जमीन तक नहीं खोज पाए | College Operating From A School Building In Ghothia

बालोद जिले में उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज तो खोले गए लेकिन कॉलेज भवन बनाने शासन के पास राशि कम पड़ गई। जिले में तीन नए कॉलेज भवन का निर्माण होना है, जिसमें एक का काम तो चल रहा है। वहीं ग्राम बासिन में दूसरे कॉलेज भवन का निर्माण शुरू तो हुआ लेकिन राशि के लिए अलॉटमेंट नहीं होने के कारण निर्माण रुका हुआ है। वहीं घोठिया में तो कॉलेज भवन निर्माण के लिए आज तक जमीन का चयन भी नहीं हो पाया है। ऐसे में वर्तमान स्थिति में देखें तो कॉलेज का संचालन या तो पुराने स्कूल भवन या फिर पंचायत भवनों में किया जा रहा है, जिससे कॉलेज के विद्यार्थियों को सर्व सुविधा युक्त कॉलेज भवन से वंचित रहना पड़ रहा है। अभावों व असुविधाओं के बीच विद्यार्थियों को पढ़ाई करने की मजबूरी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button