प्रदेशभर की सोसाइटी दफ्तरों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन: खाद और बीज की किल्लत को लेकर 25 से 30 जून तक चलेगा आंदोलन – Raipur News
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 25 जून से 30 जून तक प्रदेश की सभी सोसाइटी दफ्तरों के सामने प्रदर्शन करेगी। गुरुवार को पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, राज्य में डी.ए.पी. और एनपीके जैसे उर्वरकों की भारी कमी है। लेकिन सरकार आंख मूंदे
.
बैज ने कहा कि, सरकार जमीनी हकीकत से मुंह मोड़ रही है, न समय पर खाद की व्यवस्था कर पाए, न सोसाइटियों में भण्डारण की व्यवस्था हुई। खरीफ की बोनी का समय आ चुका है, किसानों न खाद मिल रहा है, न बीज।
किसानों की परेशानी को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश की सभी सोसाइटियों में उर्वरकों और बीज की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी। यह प्रदेश में 25 से 30 जून तक चलेगा। उसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरेगी तो कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज।
सरकारी दुकान में मिलावटी शराब बेची जा रही ही
दीपक बैज ने कहा कि, पूरे प्रदेश में अवैध शराब बिक रही। ओवर रेट पर शराब बेची जा रही। नकली होलोग्राम लगाकर सरकारी दुकान में मिलावटी शराब बेची जा रही है। दूसरे प्रदेशों से बड़ी मात्रा में नकली शराब छत्तीसगढ़ में खपाई जा रही है।
कोचियों और तस्करों को ओवर रेट पर शराब की पेटियां घर पहुंचा कर दी जा रही है। छत्तीसगढ़ की जनता को नशे के गर्त में डूबोने का षड़यंत्र रचा गया है, ताकि जनता शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई और रोजगार को लेकर प्रश्न न पूछे।
प्रदेश में सरकार के संरक्षण में रेत माफिया हावी है
दीपक बैज ने कहा कि, समोदा, आरंग, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कुरूद, राजनांदगांव सहित प्रदेश में रेत माफिया का आतंक दिनों दिन बढ़ते जा रहा, गोली मार रहे, खनिज विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को रेत तस्कर के गुर्गे दौड़ा कर मार रहे है।
शिकायत करने वालों को खंभे से बांधकर पीट रहे, पुलिस आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचल कर मार रहे, पत्रकारों को पीट रहे, धमतरी में उत्खनन रोकने गई सरकारी जेसीबी के ड्राइवर को चाकू मार दिया गया। पूरे शासन में बैठे सत्तारूढ़ दल के नेता खनन माफिया को संरक्षण दे रहे है।
कमीशनखोरी के लिए चरण पादुका बांट रही
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, कमीशनखोरी के लिए चरण पादुका पहले भी रमन सरकार में बांट रहे थे तब किसी को एक पैर में 6 नंबर, एक पैर में 8 नंबर का चप्पल देते थे। केवल कमीशनखोरी के लालच में गुणवत्ताहीन जूता-चप्पल खपाने का षड़यंत्र रचा गया है।
हमने नगद देना शुरू किया था, भाजपा की सरकार आने के बाद जनता की गाढ़ी कमाई कमीशनखोरी की भेट चढ़ाना फिर से शुरू कर दिया है। तेंदूपत्ता संग्रहण की मात्रा कम कर दी गयी, संग्राहकों का बीमा योजना दुर्भावनापूर्वक बंद कर दिये, बोनस का पैसा बकाया है लेकिन जनता की गाढ़ी कमाई का 40 करोड़ कमीशनखोरी के लालच में चरण पादुका के नाम पर फूंका जा रहा है। वनोपज संग्राहकों को उनके हक और अधिकार का पैसा चाहिए। गुणवत्ताहीन जूते-चप्पल उनके किसी काम का नहीं।
Source link










