विज्ञापन दें / सहयोग करें

अफीम की खेती पर कांग्रेस का प्रदर्शन: महासमुंद में भाजपा कार्यालय का घेराव, फार्म हाउसों की जांच की मांग – Mahasamund News



छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बलरामपुर जिलों में अफीम की अवैध खेती के खुलासे के बाद कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। महासमुंद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन और उग्र होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफे की मांग भी की। इसके अतिरिक्त, यादव ने जिले के पुलिस अधीक्षक से संदिग्ध फार्म हाउसों की जांच अगले कुछ दिनों में कराने को कहा, अन्यथा जिला कांग्रेस कमेटी स्वयं जांच करेगी। भाजपा कार्यालय के घेराव में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव (विधायक खल्लारी), पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, ग्रामीण अध्यक्ष अन्नू चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, खेमराज सिंहा, भूपेंद्र ठाकुर, अरुण चंद्राकर, मनोजकांत साहू, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन चंद्राकर, पार्षद मुस्ताक खान विक्की, पार्षद गुलशन साहू, पार्षद रिंकू चन्द्राकर और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button