विज्ञापन दें / सहयोग करें

अफीम की खेती पर कांग्रेस का प्रदर्शन: भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान पुलिस से हुई धक्कामुक्की, दोषियों पर कार्रवाई की मांग – Bilaspur (Chhattisgarh) News



बिलासपुर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता द्वारा प्रतिबंधित अफीम की खेती के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया, जिसके दौरान पुलिस से उनकी झड़प हुई। पुलिस प्रशासन ने भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी थी। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पार करने की कोशिश की, जिससे पुलिस और उनके बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस को कई बार प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेलना पड़ा। इस दौरान कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देखिए कांग्रेस प्रदर्शन की तस्वीरें कांग्रेस का आरोप- बिना सांठगांठ अफीम खेती संभव नहीं बिलासपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और सिद्धांशु मिश्रा ने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित अफीम की खेती बिना किसी सांठगांठ के संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता यह देखकर हैरान है कि सुशासन का दावा करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में उनके ही नेता/कार्यकर्ता द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार नशे को संरक्षण देकर प्रदेश के युवाओं और उनके भविष्य को खतरे में डाल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में भाजपा कार्यालयों का घेराव और बड़े प्रदर्शन किया। दोषियों पर कार्रवाई की मांग इस दौरान दोनों अध्यक्षों ने चेतावनी दी कि अफीम की खेती के मामले में दोषियों पर जल्द कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने इसे रोकने के लिए कदम नहीं उठाए तो आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, विजय पांडे, राजेंद्र शुक्ला, राजेंद्र साहू, अभय नारायण राय, प्रमोद नायक, पंकज सिंह, आशीष गोयल, शिल्पी तिवारी, संतोष गर्ग और हितेश देवांगन सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button