Congress Leader Beaten: अंबिकापुर कांग्रेस नेता की बेरहमी से पिटाई, रायपुर रेफर, 4 आरोपी गिरफ्तार
अंबिकापुर। शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्रीपारा में शनिवार की रात कांग्रेस नेता का उनके घर के सामने रास्ता रोककर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने बेरहमी से मारपीट की थी। मारपीट में कांग्रेस नेता (Congress Leader brutally beaten) के सिर, आंख समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल से रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव करने पहुंचीं कांग्रेस नेता की पत्नी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। कांग्रेस नेता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट वाहन भी जब्त किया है। प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Follow Us












