विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोंडागांव में कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला: सोनिया-राहुल पर ED की FIR के विरोध में केंद्र सरकार पर साधा निशाना – Kondagaon News

कोंडागांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में किया गया। इससे पहले शनिवार को जमीन की ग

.

जिला कांग्रेस ने ईडी की इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और ईडी की नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के शीर्ष नेताओं को सरकारी एजेंसियों के माध्यम से लगातार डराया और उत्पीड़ित किया जा रहा है।

सोनिया-राहुल पर एफआईआर राजनीति से प्रेरित

जिला कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, लेकिन केंद्र सरकार उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ईडी द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को पूरी तरह से राजनीतिक प्रेरित बताया गया।

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने नारों और पोस्टरों के माध्यम से केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि राजनीतिक प्रतिशोध की यह कार्रवाई बंद नहीं हुई, तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस पुतला दहन कार्यक्रम से जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button