विज्ञापन दें / सहयोग करें

कन्या आश्रम की अधीक्षिका के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत: बच्चियों को दिया जाता है कम खाना, पति का अनैतिक व्यवहार; कर्मचारी ने लिखा पत्र – Balrampur (Ramanujganj) News


बलरामपुर के वाड्रफनगर जनपद पंचायत के पशुपतिपुर स्थित कन्या आश्रम में नई विवाद सामने आया है। अधीक्षिका सुमित्रा देवी और उनके पति पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। आश्रम में कार्यरत पीयून राजमती देवी ने कलेक्टर को शिकायती पत्र सौंपा है।

.

उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर 2024 से वह आश्रम में काम कर रही हैं। रविवार को किचन में जाने पर अधीक्षिका ने उन्हें रोका और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। अधीक्षिका के पति ने भी सार्वजनिक रूप से उनका जाति आधारित अपमान किया।

मात्र 1-2 किलो बनाई जाती है सब्जी

शिकायत में कहा गया है कि 50 बच्चियों के लिए मात्र 1-2 किलो सब्जी बनाई जाती है। इससे बच्चियों के पोषण पर असर पड़ रहा है। नियमों के विपरीत अधीक्षिका का पति आश्रम में रहता है। वह रोजाना के कामकाज में दखल देता है और डर का माहौल बनाता है।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अधीक्षिका का पति आश्रम में अर्धनग्न अवस्था में घूमता दिख रहा है। राजमती देवी ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो बच्चियों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button