विज्ञापन दें / सहयोग करें

हिट एंड रन के 5 मामलों में मिला मुआवजा: GPM में जिला सड़क सुरक्षा समिति ने प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए – Gaurela News



गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में हिट एंड रन मोटर यान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत मंगलवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पांच हिट एंड रन मामलों में पात्र दावाकर्ताओं को मुआवजा राशि का भुगतान किया गया। साथ ही जिले में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा और समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। 5 मामलों में मिला मुआवजा परिवहन विभाग के अनुसार जिले में हिट एंड रन के कुल 28 मामलों में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का पता लगाया जा चुका है। इनमें पेण्ड्रारोड क्षेत्र के 13, पेण्ड्रा के 8 और मरवाही के 7 मामले शामिल हैं। इनमें से 6 प्रकरणों को निपटान आयुक्त से स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि 5 मामलों में साधारण बीमा परिषद ने दावाकर्ताओं के बैंक खातों में ई-भुगतान कर मुआवजा राशि जमा करा दी है। मृत्यु पर 2 लाख, गंभीर घायल को 50 हजार भारत सरकार की हिट एंड रन प्रतिकर योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल होने पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सड़क सुरक्षा पर भी हुई समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति ने जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए समन्वित कार्रवाई, यातायात जागरूकता और सुरक्षा उपायों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। 2026 में अब तक 63 लोगों की मौत जिला परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले में 166 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 94 लोगों की मौत और 193 लोग घायल हुए। वहीं वर्ष 2026 में 27 जून तक 98 सड़क हादसे दर्ज किए गए हैं। इनमें 63 लोगों की जान गई, जबकि 85 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button