10 साल की तुलना इस बार गर्मी कम! बादल-बारिश से मिली राहत, लेकिन फसलें बर्बाद.. | Compared last 10 years, time heat less! Clouds rain relief, crops
CG Weather Update: कुछ ही देर में रायपुर सहित इन जिलों में होगी बारिश, गिरेंगे ओले, IMD ने दी चेतावनी
CG Weather Update: भीषण गर्मी से राहत
संभावना है कि इस माह के आखिरी सप्ताह में कहीं-कहीं लू चल सकती है। पिछले 10 सालों में अप्रैल सबसे ठंडा गुजर रहा है। अप्रैल की शुरुआत से ही कई सिस्टम बनने से राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़, बारिश व ओले गिरने का दौर चल रहा है। इससे पारा अच्छा खासा लुढ़क गया है।
राजधानी में पारा 38.5 डिग्री पर
राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री पर रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म रहा और वहां पारा 38.6 डिग्री पर रहा। यही नहीं यह प्रदेश में सबसे ठंडा भी रहा और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर बदले हुए मौसम में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री तक कम है।
देवभोग और बस्तर में बारिश
पिछले 24 घंटे में देवभोग में भारी बारिश हुई है। वहां 60 मिमी से ज्यादा पानी बरस गया। बस्तर संभाग के कुटरू में 50, ओरछा, नारायणपुर में 30-30, अमलीपदर, रामानुजगंज, रामचंद्रपुर, जगदलपुर, अंतागढ़ व नानगुर में 10 से 17 मिमी तक वर्षा हुई। पेंड्रारोड समेत कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई।
किसलिए बदला है मौसम
- चार सिस्टम बने हुए हैं। तीन द्रोणिका व एक ऊपरी हवा का चक्रवात।
- पिछले 10 साल में रायपुर में अधिकतम तापमान
वर्ष तापमान तारीख 2015 42.0 21
2016 44.0 22
2017 44.2 20
2018 41.8 21
2019 44.2 28
2020 40.7 18
2021 42.4 30
2022 44.1 29
2023 43.2 19
2024 42.8 19
Source link












