विज्ञापन दें / सहयोग करें

सीएम बोले- रोजगार बढ़ेगा: छत्तीसगढ़ में फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनेंगे – Raipur News


रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान प्रवास के दौरान ओसाका स्थित एसएएस सानवा कंपनी को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कंपनी को छत्तीसगढ़ में अत्याधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई तथा उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा स्थापित कर

.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं न केवल कृषि मूल्य शृंखलाओं को मज़बूत करेंगी बल्कि उच्च-तकनीकी निर्माण को भी प्रोत्साहित करेंगी और राज्य के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर नए रोजगार अवसर मिलेंगे। साय ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण, सुगम प्रक्रिया और प्रत्येक स्तर पर सहयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

साय ने आशा व्यक्त कि एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड की प्रस्तावित खाद्य प्रसंस्करण इकाई से किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और कृषि आधारित उद्योगों को नई मजबूती प्राप्त होगी। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा राज्य को उच्च-तकनीकी उत्पादन का नया केंद्र बनाएगी और युवाओं को आधुनिक उद्योगों से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी।

आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: साय: विष्णुदेव साय ने विश्वास जताया कि ये निवेश परियोजनाएं आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी उद्योग और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाएंगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button