भिलाई में बंदूक तानकर ज्वेलर्स को लूटने की कोशिश,VIDEO: कारोबारी ने दिखाई हिम्मत तो भागे लूटेरे, फिर रायपुर में युवक को लूटा, एक गिरफ्तार,दूसरा फरार – durg-bhilai News
दुर्ग जिले के चरोदा में 1 सितंबर की शाम करीब 4 बजे दो नकाबपोश युवकों ने लूट की कोशिश की। दोनों बंदूक लेकर दुकान में घुसे और संचालक को डराकर सोना देने की धमकी दी। लेकिन ज्वेलर्स संचालक नितेश जैन ने हिम्मत दिखाई और लुटेरों का सामना किया। उन्होंने सामान
.
घटना के बाद शाम 7 बजे नितेश जैन ने भिलाई-3 थाने में सूचना दी। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों के खिलाफ लूट के प्रयास का मामला दर्ज किया। इस बीच, जानकारी मिली कि वारदात के बाद दोनों आरोपी रायपुर पहुंच गए और वहां भी लूट की वारदात को अंजाम दिया। रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा अभी फरार है।
फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में उसने चरोदा और रायपुर दोनों जगह वारदात की कोशिश कबूल की। पुलिस अब फरार साथी की तलाश में जुटी है। भिलाई-3 थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चरोदा में 1 सितंबर की शाम करीब 4 बजे दो नकाबपोश युवकों ने लूट की कोशिश की।
ज्वेलर्स संचालक नितेश जैन ने हिम्मत दिखाई और लुटेरों का सामना किया।
रायपुर में युवक को लूटा, पुलिस ने पकड़ा
चरोदा में लूट की कोशिश में नाकाम होने के बाद आरोपी रायपुर में भी लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे। 2 सितंबर को रायपुर के कुकुरबेड़ा इलाके में सोमवार शाम 6 बजे फायरिंग कर एक युवक को लूट लिया गया। युवक अपने साथी के साथ पैसा जमा करने के लिए एटीएम आया था।
प्राइवेट नौकरी करने वाले सरोना निवासी उज्जवल निषाद की बाइक के आगे गाड़ी अड़ा दी। इससे उज्जवल और उसका साथी गिर गए। लुटेरों ने कट्टा अड़ा दिया। उसके बाद डराने के लिए हवाई फायरिंग की। तब उज्जवल ने 4500 रुपए निकालकर दिया। लुटेरे जाने लगे तो उज्जवल ने संघर्ष किया।
लूटने वाले दोनों आरोपी।
उनकी बाइक को पकड़ ली। दोनों लुटेरे भी बाइक से गिर गए। लुटेरे अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने हीरापुर निवासी हरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसका दूसरा साथी दीपक तिवारी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
Source link










