विज्ञापन दें / सहयोग करें

आज सरगुजा ओलंपिक, मुख्यमंत्री साय करेंगे उद्घाटन – Ambikapur (Surguja) News


अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में 21 से 23 मार्च तक तीन दिवसीय सरगुजा ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। इस संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे, जबकि समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग के ढाई हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन के तहत 12 विभिन्न खेल विधाओं में मुकाबले कराए जाएंगे, जिसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रशासन द्वारा ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की है। कलेक्टर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य व अन्य राज्यों की प्रतियोगिताओं में भाग लेने जिला प्रशासन द्वारा सहयोग भी दिया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। इधर, मुख्यमंत्री अंबिकापुर प्रवास के दौरान कुदरगढ़ महोत्सव 2026 का भी शुभारंभ करेंगे। महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक शामिल होंगे। प्रशासन ने दोनों आयोजनों को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं और सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button