विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्‍तीसगढ़ के चर्चित कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चमका था नाम

उनकी अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार की जानकारी परिवार द्वारा जल्द साझा की जाएगी। कवि मंचों से लेकर साहित्यिक संस्थानों तक शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर भी उनके प्रशंसकों और साहित्यकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Thu, 26 Jun 2025 05:15:11 PM (IST)

Updated Date: Thu, 26 Jun 2025 05:33:32 PM (IST)

सुरेंद्र दुबे।

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। हास्य-व्यंग्य के internationally चर्चित कवि और पद्मश्री सम्मानित सुरेंद्र दुबे का निधन हो गया है। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें रायपुर के ACI अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी परिवार के करीबी सदस्य ने पुष्टि करते हुए दी।

डॉ. सुरेंद्र दुबे का नाम हिंदी काव्य मंचों पर वर्षों से आदर और सम्मान से लिया जाता रहा है। देश और विदेश में उन्होंने हास्य और व्यंग्य की विधा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। मंचों पर उनकी प्रस्तुति और लेखनी की धार ने उन्हें जनप्रिय बनाया।

naidunia_image

भारत सरकार ने उनके साहित्यिक योगदान के लिए वर्ष उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। उनके निधन से साहित्य जगत, विशेषकर हास्य-व्यंग्य विधा में अपूरणीय क्षति हुई है।

उनकी अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार की जानकारी परिवार द्वारा जल्द साझा की जाएगी। कवि मंचों से लेकर साहित्यिक संस्थानों तक शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर भी उनके प्रशंसकों और साहित्यकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

naidunia_image


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button