विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का WhatsApp हैक: परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, डॉ. सलीम राज ने जारी की चेतावनी – Raipur News

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। साइबर ठग उनके नाम और पहचान का इस्तेमाल कर परिचितों को मैसेज भेज रहा है और पैसों की मांग कर रहा है।

.

मामले की जानकारी सामने आने के बाद डॉ. सलीम राज ने स्वयं लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनके व्हाट्सएप अकाउंट का दुरुपयोग किया जा रहा है और उनके नाम से भेजे जा रहे किसी भी आर्थिक सहायता या पैसे की मांग वाले संदेश पर भरोसा न किया जाए।

परिचितों को भेजे जा रहे पैसों की मांग वाले मैसेज

जानकारी के अनुसार अज्ञात साइबर ठग ने डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया है। इसके बाद उनके संपर्क में मौजूद लोगों को मैसेज भेजकर पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा जा रहा है। आशंका है कि ठग उनके परिचितों को भरोसे में लेकर ठगी की कोशिश कर रहा है।

डॉ. सलीम राज ने जारी की अपील

व्हाट्सएप हैक होने के बाद डॉ. सलीम राज ने लोगों के लिए एक सार्वजनिक संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा:

“प्रिय साथियों, मेरा व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है और मेरे नाम से कुछ लोगों से रुपए की मांग की जा रही है। कृपया ऐसे किसी भी संदेश या अनुरोध पर विश्वास न करें और कोई भुगतान न करें। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।”

लोगों से सतर्क रहने की अपील

डॉ. सलीम राज ने अपने परिचितों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके नाम से किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन या पैसों की मांग वाला संदेश प्राप्त हो तो उसकी पुष्टि किए बिना कोई भुगतान न करें।

साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में अनजान लिंक पर क्लिक करने, ओटीपी साझा करने और संदिग्ध संदेशों का जवाब देने से बचना चाहिए। साथ ही संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर सेल या पुलिस को देनी चाहिए।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button