Chhattisgarh Politics: 15 हजार का प्रलोभन देकर किसानों को गुमराह न करें सरकार, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू का बड़ा बयान | Congress Statement On Rs 15000 Per Acre Announcement
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए पूर्व में भी कई सरकारों द्वारा विभिन्न योजनाएं लागू की गई थीं, लेकिन प्रदेश की भौगोलिक और कृषि परिस्थितियों के कारण उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि किसान धान की खेती किसी मजबूरी में नहीं करते, बल्कि भूमि की प्रकृति, उत्पादन क्षमता और आर्थिक लाभ को ध्यान में रखते हुए धान को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में केवल प्रोत्साहन राशि की घोषणा करके किसानों को दूसरी फसलों की ओर मोड़ना व्यावहारिक नहीं होगा।
Source link
Follow Us












