Chhattisgarh Crime: सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, जेवर लूटकर हुए फरार, इलाके में फैली सनसनी | Bullion Trader Shot Dead Fleeing After Looting Jewellery
बताया जा रहा है कि आरोपी दुकान से सोने-चांदी के जेवरात लूटकर भागे हैं, हालांकि कुल कितनी रकम या जेवरों की लूट हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। नाकेबंदी कर फुटेज खंगाल रही पुलिसवारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से एक कारतूस मिला है। पुलिस ने क्राइम सीन को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में नाकेबंदी की गई है और बाजार व आसपास के रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Source link
Follow Us










