छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मंत्रालय के न्यू हाईटेक ऑडिटोरियम का लोकार्पण, जानें इसकी खासियत
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज सोमवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन के सेक्रेटरी ब्लॉक के पांचवे तल पर नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण किया। 13.90 करोड़ रुपये की कुल लागत से निर्मित यह भव्य सभागार सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। 6450 वर्गफुट क्षेत्र में बने इस कॉन्फ्रेंस हॉल की बैठक क्षमता 185 सीटों की है। सभागार आंतरिक विद्युतीकरण, अग्निशमन व्यवस्था, वातानुकूलन, ऑडियो-विजुअल प्रणाली, आंतरिक साज-सज्जा और फर्नीचर सहित सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है।
Trending Videos
Source link
Follow Us











