Chhattisgarh Assembly News: ‘हमने भी दिया है राम मंदिर के लिए चंदा’, भूपेश बघेल के बयान से गरमाई विधानसभा | Bhupesh Baghel Big Statement On Ram Mandir Donation
सदन दोबार शुरू होने पर विपक्ष चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर चर्चा कराने की जिद्द पर अड़ा रहा। इसके बाद सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। इधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन करके अपना आक्रोश जताया। शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा, मैं छत्तीसगढ़ उन 3 करोड़ राम भक्तों की आवाज बनकर खड़ा हुआ, जिनकी आस्था और विश्वास के साथ छल हुआ है।
Source link
Follow Us












