विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ में 26 साल पुराने लोन घोटाला केस में चार्जशीट दाखिल, 1.86 करोड़ का कर्ज 104 करोड़ बन गया

EOW अधिकारी ने कहा, ‘जांच में पता चला कि आरोपियों ने कथित तौर पर आपराधिक साजिश रची और लोन की मंजूरी पाने के लिए फर्जी लाभार्थियों, काम पूरा होने के सर्टिफिकेट से जुड़े जाली डॉक्यूमेंट्स तैयार करके कोऑपरेटिव हाउसिंग फेडरेशन के फंड का गबन किया।’

छत्तीसगढ़ में हुए 1.86 करोड़ के लोन घोटाले को लेकर इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने 26 साल बाद तीन लोगों के खिलाफ 15 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि इतने सालों में कर्ज की यह रकम ब्याज समेत लगभग 104 करोड़ रुपए हो गई है और बैड डेट (डूबे हुए कर्ज) में बदल गई है। इस घोटाले के आरोपियों की पहचान थावरदास माधवानी, प्रदीप कुमार निखरा और बसंत कुमार साहू के रूप में हुई है।

EOW के एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 15,000 पन्नों की यह चार्जशीट शुक्रवार को रायपुर में ‘प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट’ के तहत बनी स्पेशल कोर्ट में दाखिल की गई। उन्होंने बताया कि यह चार्जशीट आधुनिक गृह निर्माण कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, रायपुर के पूर्व अध्यक्ष थावरदास माधवानी, मध्य प्रदेश राज्य कोऑपरेटिव हाउसिंग फेडरेशन लिमिटेड (MPSCHFL), भोपाल के पूर्व मैनेजर प्रदीप कुमार निखरा और MPSCHFL के रायपुर रीजनल ऑफिस के पूर्व हाउसिंग सुपरवाइजर बसंत कुमार साहू के खिलाफ दाखिल की गई है।

1995 से 1998 के बीच हुई थी कर्ज की राशि में गड़बड़ी

प्राप्त जानकारी के उ हुई कथित गड़बड़ियां 1995 और 1998 के बीच अविभाजित मध्य प्रदेश में जरूरतमंद लाभार्थियों के लिए चलाई जा रही सरकारी हाउसिंग स्कीम के तहत हुई थीं। जबकि इन गड़बड़ियों को लेकर FIR साल 2000 में दर्ज की गई थीं। नवंबर 2000 में मध्य प्रदेश से अलग करके छत्तीसगढ़ राज्य बनाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि कर्ज में घपले का यह पूरा मामला 1995 से 98 के दौरान हुआ था और तब माधवानी ने MPSCHFL के रायपुर रीजनल ऑफिस से 186 सोसाइटी सदस्यों के नाम पर घर बनाने के लिए कुल 1.86 करोड़ रुपए का हाउसिंग लोन लिया था। जिससे कि हर सदस्य को 1 लाख रुपए का लोन दिया गया था।

पंडरी कांपा में मकान बनाने की थी योजना

उन्होंने बताया कि लक्ष्मीचंद चिमनानी, दिलीप कुमार बलानी, त्रिजुगी नारायण गुप्ता, पप्पादास, मोहनलाल अग्रवाल, मनमोहन बजाज, अमित कुमार, अशोक कुमार दादसेना, लक्ष्मीचंद लालवानी, सज्जनदास और अन्य लाभार्थियों से जुड़े लोन रिकॉर्ड में रायपुरा और पंडरी कांपा में घर बनाने की प्रस्तावित जगहें दिखाई गई थीं। हालांकि, फिजिकल वेरिफिकेशन (मौके पर जाकर जांच) के दौरान जांचकर्ताओं को पता चला कि बताई गई जगहों पर कोई घर नहीं बनाया गया था और लोन डॉक्यूमेंट्स में दर्ज पतों पर कथित कर्जदार भी नहीं मिले।

EOW अधिकारी ने कहा, ‘जांच में पता चला कि आरोपियों ने कथित तौर पर आपराधिक साजिश रची और लोन की मंजूरी पाने के लिए फर्जी लाभार्थियों, काम पूरा होने के सर्टिफिकेट से जुड़े जाली डॉक्यूमेंट्स तैयार करके कोऑपरेटिव हाउसिंग फेडरेशन के फंड का गबन किया।’

उन्होंने बताया कि जांच में यह भी पता चला कि फेडरेशन के रायपुर रीजनल ऑफिस के तत्कालीन रीजनल ऑफिसर AE गेब्रियल और हाउसिंग सुपरवाइजर बसंत कुमार साहू ने हाउसिंग लोन से जुड़े यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट और अलग-अलग चरणों में काम पूरा होने के सर्टिफिकेट जारी किए थे।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने ठीक से जांच-पड़ताल किए बिना और कथित तौर पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए लोन आवेदनों को मंजूरी देने की सिफारिश की और उन्हें भोपाल में फेडरेशन हेडक्वार्टर के तत्कालीन अधिकारियों अनिल शर्मा और प्रदीप कुमार निखरा के जरिए आगे बढ़ाया, जिसके बाद लोन मंजूर हो गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर लोन की रकम आपस में बांट ली, जिससे स्टेट कोऑपरेटिव हाउसिंग फेडरेशन को 1.86 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

EOW के मुताबिक, ’31 दिसंबर 2025 तक, बकाया मूलधन और उस पर लगे ब्याज की कुल रकम लगभग 104 करोड़ रुपए हो गई है और इसे बैड लोन (डूबा हुआ ऋण) माना गया है। माधवानी और साहू को इस साल मार्च में EOW ने गिरफ्तार किया था, जबकि निखरा को अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था।’ एजेंसी ने कहा कि उसने जांच पूरी कर ली है और स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button