CG Winter News: गुलाबी ठंड की दस्तक से मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन, जानें IMD का ताजा अपडेट
इधर ठंड की दस्तक के साथ ही गरम कपड़े का बाजार भी सजने लगा है। शहरी क्षेत्र के पावर हाउस रोड, टीपी नगर, इतवारी बाजार, बुधवारी बाजार, मुड़ापार बाजार, बालकोनगर, कुसमुंडा, दीपका, कटघोरा सहित अन्य बाजार में गरम कपडे़ की दुकानें लग रही है। ठंड को देखते हुए लोग यहां पहुंचकर कंबल व अन्य गरम कपड़ों की खरीदी कर रहे हैं। लोगाें में अब सुबह और शाम को स्वेटर, टोपी सहित अन्य गरम कपडे़ की मांग करने लगे हैं। वहीं सुबह और रात में ठंड से राहत पाने के लिए कंबल और रजाई का उपयोग लोगों ने करना शुरू कर दिया है।
Source link
Follow Us












