CG News: साय सरकार ने इस जिले के किसानों के खाते में डाले 1061 करोड़ रुपए, फटाफट चेक करें बैलेंस
किसानों के खातों में पहुंची इस बड़ी राशि का असर अब स्थानीय बाजारों में दिखने की संभावना है। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा और निर्माण सामग्री से जुड़े व्यापारियों को ग्रामीण मांग में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है। व्यापारियों का कहना है कि धान खरीदी के बाद बाजार में उछाल आता है। दरअसल ज्यादातर किसान धान बेचने के बाद ही वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत करते हैं। बाजार में असर दिखने लगा है। विवाह से जुड़े सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है तो वहीं ट्रैक्टर सहित मोटर साइकिल, कार की बुकिंग हो रही है। विशेषकर आधुनिक खेती के लिए ट्रैक्टर की डिमांड है।
Source link
Follow Us











