विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG News: दिल के मरीजों के लिए राहत की खबर, 8 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नई कैथलैब

अभी प्रदेशभर के हार्ट मरीजों को एंजियोग्राफी व एंजियोप्लाटी समेत बाकी प्रोसीजर जैसे पेसमेकर, हार्ट के छेद बंद कराने के लिए रायपुर आना पड़ता है। यही नहीं कई बार मरीजों की मौत भी हो जाती है। या दूसरा विकल्प राजधानी के बड़े निजी अस्पताल है। बिलासपुर, जगदलपुर, रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर, राजनांदगांव, दुर्ग व कांकेर में कैथलैब यूनिट खोलने की तैयारी की जा रही है। चूंकि प्रदेश में गिनती के कार्डियोलॉजिस्ट हैं इसलिए प्रति केस मानदेय पर सेवाएं लेकर मरीजों का इलाज कराया जाएगा। प्रदेश में केवल एक रेगुलर कार्डियोलॉजिस्ट हैं। उनके साथ चार संविदा कार्डियोलॉजिस्ट काम कर रहे हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button