विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG News: अब हर गांव से निकलेगा खिलाड़ी, सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन बनाएगा 50 खेल मैदान | CG News: Sachin Tendulkar Foundation will build 50 playgrounds in Bastar

CG News: खिलाड़ियों को दी जाएगी ये सुविधाएं

मैदान निर्माण मानदेशी फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। इसके तहत ऐसे प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों का चयन हुआ है, जहां जमीन तो थी लेकिन मैदान की मार्किंग नहीं थी। इन मौदानों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मापदंडो के अनुरूप मार्किंग की जा रही है जिससे खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों के नियमों की जानकारी मिल सकेगी। अब इन स्कूलों में 60 मीटर एथलेटिक्स ट्रैक, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, 5 साइड फुटबॉल, लॉन्ग जंप, हाई जंप, स्लैक लाइन, गोला फेंक, तवा फेंक और जंगल जिम जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी बोले- आएंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी: जिला शिक्षा अधिकारी एसके अंबस्ता ने कहा कि मैदानों के साथ प्रशिक्षकों की भी नियुक्ति की जा रही है। ‘‘बच्चों को प्रारंभिक स्तर पर ही खेलों के नियमों और तकनीकों की जानकारी दी जा रही है, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले सकें।

यह भी पढ़ें

प्रदेश में बनेगी छत्तीसगढ़ टाइगर फाउंडेशन सोसाइटी, बाघों के संरक्षण और इको-पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल

कलेक्टर ने कहा- स्पोर्ट्स सिटी का भी होगा निर्माण

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत मैदानों का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘जैसे एजुकेशन सिटी बनी, वैसे ही अब स्पोर्ट्स सिटी बनाई जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को वहां प्रशिक्षण देकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।’’ उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षकों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि खिलाड़ियों को बेहतर गाइडेंस मिल सके।

युवाओं को मिला मौका, मैदान बना रहे युवा

मानदेशी फाउंडेशन द्वारा 100 युवाओं को चुना गया, जिनमें से 20 को प्रशिक्षण देकर मैदानों की जिम्मेदारी सौंपी गई। ये युवा ही मैदानों की मार्किंग कर उन्हें खेल मानकों के अनुरूप तैयार कर रहे हैं। आने वाले दिनों में 30 और मैदान बनेंगे।

बच्चों में दिखा उत्साह

CG News: स्कूलों में बने मैदानों को देखकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह है। छात्रों ने कहा कि अब वे प्रतियोगिता की तरह खेल रहे हैं, जहां उन्हें हर खेल का सही तरीका सिखाया जा रहा है। मैदान भी किसी बड़ी प्रतियोगिता जैसे नजर आ रहे हैं। प्रशासन और फाउंडेशन की इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वर्षों में दंतेवाड़ा से कई खिलाड़ी राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button