Cg News: अब 15 नहीं 75 एकड़ से ज्यादा एरिया में लॉजिस्टिक हब
नियम को मंजूरी मिलने के बाद अब प्रदेश में लॉजिस्टिक पार्क, लॉजिस्टिक हब, मल्टी मोडल लॉजिस्टिक पार्क, ड्राईपोर्ट, इनलैंड कंटेनर डिपो, एयर कार्गो टर्मिनल, गति शक्ति टर्मिनल, ट्रांसपोर्ट हब, फ्रेट स्टेशन आदि के जरिए वस्तुओं के आयात-निर्यात होगा। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक असर आने की संभावना है। लॉजिस्टिक पार्क से उत्पादों से बनने से लेकर उसके अंतिम गंतव्य तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था विकसित करना है। सडक़, रेल स्टेशन, एयरपोर्ट के आस-पास यह पार्क विकसित होंगे। यहां लोडिंग-अनलोडिंग, शेड, अस्थायी भंडारण क्षेत्र, वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज, कंटेनर फ्रेटस्टेशन, वे-ब्रिज, ग्रेडिंग, रि-पैकिंग, छटाई, मटेरियल हैंडलिंग की मशीनकृत व्यवस्था होगी।
Source link
Follow Us










