विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG News: आधुनिक तकनीक से खेती में बदलाव, पैडी ट्रांसप्लांटर से लागत कम, उत्पादन अधिक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले के किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। यह बदलाव कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीकों के समावेश से संभव हुआ है। किसानों का कहना है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और राज्य की कृषक उन्नति योजना जैसी योजनाओं ने उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाया है।

By Akash Pandey

Publish Date: Tue, 29 Jul 2025 04:08:52 PM (IST)

Updated Date: Tue, 29 Jul 2025 04:17:30 PM (IST)

बालोद के किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है(फाइल फोटो)

HighLights

  1. बालोद के किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है
  2. यह बदलाव कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीकों के समावेश से संभव हुआ है।
  3. किसानों को तकनीक अपनाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

नईदुनिया न्यूज, बालोद: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले के किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। यह बदलाव कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीकों के समावेश से संभव हुआ है। किसानों को कम लागत, कम समय में अधिक उत्पादन देने वाली तकनीकों को अपनाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे किसानों की मेहनत आसान हुई है और उनकी आमदनी भी बढ़ी है।

गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम खल्लारी के किसान डिकेश्वर साहू ने इस परिवर्तन की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने खेतों में पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन का उपयोग शुरू किया है, जो धान की रोपाई को तेज़ और प्रभावी बनाती है। पहले मजदूरों पर निर्भरता के कारण न केवल समय ज्यादा लगता था, बल्कि लागत भी बढ़ जाती थी। अब मशीन से वे कम समय में रोपाई का कार्य निपटा लेते हैं।

डिकेश्वर साहू ने बताया कि कृषि विभाग के मार्गदर्शन और शासन की योजनाओं से उन्हें इस तकनीक के उपयोग की प्रेरणा और सहायता मिली। इसी गांव के एक अन्य किसान बिसाली राम ने भी बताया कि पहले मजदूरों से रोपाई कराते थे, लेकिन अब मशीन से काम आसान और सस्ता हो गया है। उन्होंने कहा कि खेत की तैयारी तेज हुई है और मेहनत कम लगी है, जिससे संतोष और उत्साह दोनों बढ़ा है।

किसानों का कहना है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और राज्य की कृषक उन्नति योजना जैसी योजनाओं ने उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाया है। साथ ही, प्रशिक्षण शिविर, प्रदर्शनी कार्यक्रम और तकनीकी मार्गदर्शन ने खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदलने में मदद की है।

किसानों के जीवन में नई ऊर्जा

अब जिले के कई गांवों में पैडी ट्रांसप्लांटर, ड्रोन स्प्रेयर और अन्य आधुनिक उपकरणों का उपयोग आम हो चुका है। इससे न केवल उत्पादकता में वृद्धि हो रही है, बल्कि किसानों की आमदनी में भी स्पष्ट इजाफा देखा जा रहा है। यह बदलाव केवल व्यक्तिगत स्तर पर नहीं, बल्कि सामूहिक विकास का परिचायक बन गया है। तकनीकी सहयोग और शासन की पहल ने किसानों के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भर दिया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button