विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ मटन मार्केट में गंदगी देख भड़के आयुक्त: सफाई के तुरंत दिए निर्देश, बोले- अतिक्रमण और अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों को जारी करें नोटिस – Raigarh News



रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट में फैली गंदगी को लेकर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने सख्ती दिखाई है। वे अचानक टीम के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे, जहां बदहाल सफाई व्यवस्था और अव्यवस्था देख नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान मटन मार्केट में जगह-जगह फैले कचरे और बदबू की स्थिति सामने आई। आयुक्त ने अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था तुरंत सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। अतिक्रमण पर भी सख्ती, दुकानदारों को नोटिस जांच में पाया गया कि कई दुकानदारों ने छज्जा निकालकर अतिक्रमण कर रखा है। इस पर आयुक्त ने गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। पहले भी मिल चुकी हैं शिकायतें मटन मार्केट की गंदगी को लेकर पहले भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। यहां कचरा खुले में फेंक दिया जाता है, जिससे दूर तक दुर्गंध फैलती है। आयुक्त ने इस अव्यवस्था को जल्द सुधारने के निर्देश दिए हैं। नाला निर्माण कार्य का भी किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने केवड़ाबाड़ी रोड पर चल रहे नाला निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने काम को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। अनियमितता पर होगी कार्रवाई आयुक्त ने साफ कहा कि, नाला निर्माण या अन्य कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button