विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG News: 53 लाख से निर्मित पर्यावरण वाटिका का CM साय ने किया लोकार्पण, 72 लाख की लागत से बना हेलीपेड लाउंज… | CG News: CM Sai inaugurated the environment garden built with Rs 53 lakhs

72 लाख 30 हजार रुपए की लागत से बने हेलीपेड लाउंज और 53 लाख रुपए की लागत से विकसित पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण किया। 53 लाख रुपए की लागत से निर्मित लगभग 28 हेक्टेयर में बने पर्यावरण वाटिका में एडवेंचर जोन, औषधीय गुणों से भरपूर पौधे, चिल्ड्रन पार्क, वाटर फॉल, मेडिटेशन हट, तितलियों के जीवन चक्र को प्रदर्शित करती तितली जोन और कई निर्माण कराएं गए हैं जो लोगों को प्रकृति के और भी करीब ले जाकर आनंदमय अनुभव कराती है।

यह भी पढ़ें

CG News: 870 करोड़ से बस्तर में हाईटेक होगी फोर्स, शाह ने इन प्रस्तावों को दी मंजूरी, मार्च 2026 तक नक्सलवाद होगा खत्म

CM साय ने कही ये बात

इस दौरान सीएम ने वहां मौजूद ग्रामीणों से कहा कि इसके बन जाने से यहां पर रोजगार के अवसर निर्मित होंगे। पर्यावरण वाटिका में जंगल ट्रेल का निर्माण किया गया है, जहां योग जोन, आरोग्य वन पथ, जंगल जिम, तितली जोन, मोगली एडवेन्चर जोन, आक्सीजन बूथ, पैगोडा, गजराज जोन, तालाब, नेचुरल झूले, किड्स प्ले जोन बनाया गया है। यहां पर विभिन्न औषधीय गुणों से भरपूर हर्रा, गिलोय, बेली बांस, सर्पगंधा, अश्वगंधा, बारबाडोस लिली, पुदीना, लेमनग्रास, पत्थरचट्टा, आंवला आदि पौधे लगाए गए हैं।

देखें VIDEO

मोगली एडवेंचर जोन

पर्यावरण वाटिका में बच्चों के लिए मोगली एडवेंचर जोन और किड्स प्ले एरिया भी बनाया गया है, जहां झूले, कमांडो नेट, बैलेंस ब्रिज जैसे खेल खेलने की सुविधा होगी। तितली जोन में तितलियों के जीवन चक्र की जानकारी बताई गई है। मोगली एडवेंचर जोन में खेल रहे बच्चों से भी href=”https://www.patrika.com/raipur-news/cm-sai-attended-the-closing-ceremony-of-kudargarh-festival-19510127″ target=”_blank” rel=”noopener”>सीएम ने मुलाकात की। सीएम ने बच्चों को फल और मेवे बांटे।

आधुनिक सुविधाएं से लैस है लाउंज

हेलीपेड लाउंज में आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसमें दो कमरे, एक हॉल, किचन और स्टडी रूम शामिल हैं। यह लाउंज पायलट और तकनीकी स्टाफ के लिए बनाया गया है। इससे हवाई यातायात को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button