विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG News: 25 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे 55 निरीक्षक बनेंगे DSP… डिप्टी सीएम को बताई थी समस्या, ऐसे हुआ समाधान

छत्तीसगढ़ में पिछले 25 साल से 55 पुलिस निरीक्षकों अटकी पदोन्नति प्रकिया शुरू हो गई है। इनके प्रतिनिधि ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने आश्वासन देते हुए प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। जल्द ही सभी निरीक्षक डीएसपी के पद पर पदोन्नित होंगे।

By Roman Tiwari

Edited By: Roman Tiwari

Publish Date: Wed, 04 Jun 2025 03:08:12 PM (IST)

Updated Date: Wed, 04 Jun 2025 03:10:37 PM (IST)

55 निरीक्षकों का होगा प्रमोशन

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में 55 निरीक्षकों की होगी पदोन्नति
  2. 25 सालों से कर रहे थे प्रमोशन का इंतजार
  3. डिप्टी सीएम विजय शर्मा से मिले थे प्रतिनिधि

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: प्रदेश में विगत 25 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे 55 निरीक्षक अब उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बनेंगे। पुलिस विभाग के अंतर्गत कार्यरत निरीक्षक संवर्ग के वर्ष 1999 और 2000 बैच के निरीक्षकों को पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग में मात्र 17 रिक्त पदों के कारण यह प्रक्रिया अटकी हुई थी।

इसके साथ ही रक्षित निरीक्षक संवर्ग से एक अधिकारी, विशेष शाखा (एसबी) से एक निरीक्षक, आर्म्स शाखा से एक निरीक्षक तथा कंपनी कमांडर पद पर कार्यरत सात अधिकारियों को सहायक सेनानी पद पर पदोन्नत किया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से विगत दिनों अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर पदोन्नति की समस्या से अवगत कराया था।

यह भी पढ़ें: CG High Court News: 12 साल बाद सामने आया बेटा, पिता की नौकरी के बदले अनुकंपा नियुक्ति की मांग, जाने क्या है पूरा मामला

इस पर उन्होंने शीघ्र पदोन्नति का आश्वासन दिया था। उनके निर्देश पर डीएसपी के पदों में वृद्धि का निर्णय लेकर प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेजा गया था। वित्त विभाग से स्वीकृति मिलते ही पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जो अब पूर्णता की ओर है।

यह भी पढ़ें: Bilaspur fire accident: शनिचरी बाजार में भीषण आग, 25 दुकानें जलकर खाक, कारण का नहीं चला पता

इस पदोन्नति को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह निर्णय केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि अधिकारियों के समर्पण, अनुशासन और वर्षों की सेवा के सम्मान का प्रतीक है। सभी विभागों में समय पर पदोन्नति और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button