विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG Crime News: फेसबुक की दोस्ती पड़ी भारी! घर बुलाकर युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा | Minor raped after befriending her on Facebook

मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले की धरमजयगढ़ थाने की पुलिस टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला सक्ती के बाराद्वार निवासी आरोपी युवक ईश्वर चैहान पिता स्व. सीताराम चैहान (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पीड़िता द्वारा यह मामला पहले थाना बाराद्वार में दर्ज कराया गया था, जहां बिना नंबरी अपराध कायम करते हुए केस डायरी धरमजयगढ़ थाना को 17 जून को हस्तांतरित की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए धरमजयगढ़ पुलिस ने धारा 137(2), 96, 65(1) बीएनएस 4, 6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। साथ ही पीड़िता से पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटाई। इसमें यह बात सामने आई कि दो वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान ईश्वर चौहान से हुई थी।

यह भी पढ़ें

जहां होना था एक्शन, वहां चल रही थी जाम की महफिल… पत्रकार को देख बोतल व ग्लास छिपाने लगे थे अफसर

प्रेम व शादी का दिया था झांसा

बाद में मोबाइल पर नियमित बातचीत शुरू हुई। इसी दौरान आरोपी ने प्रेम व शादी का झांसा दिया। पीड़िता के अनुसार 22 जून 2024 को आरोपी ईश्वर चौहान उसे रायगढ़ से बस के माध्यम से अपने घर बाराद्वार ले गया। जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के गांव में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button