विज्ञापन दें / सहयोग करें

कौशल विकास: ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग लेने वाली छात्राओं को दिया प्रमाण पत्र – Rajnandgaon News


.

कौशल विकास का प्रशिक्षण देने वाले जन शिक्षण संस्थान ने स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण किया। ब्रह्मकुमारीज के नए भवन ज्ञान मानसरोवर में कार्यक्रम का उद्देश्य बताते जन शिक्षण संस्थान के निदेशक झालम सिंह ने कहा सफल लाभार्थी जिन्होंने प्रशिक्षण सफलता पूर्वक संपन्न कर लिया है। उन्हें जीवन में आगे बढ़ने चुनौतियों से निपटने अपने मनोबल में वृद्धि करना चाहिए।

अपने मानसिक बौद्धिक विकास के जीवन में आध्यात्मिकता को अंगीकार करना चाहिए। इसी उद्देश्य से आज का आयोजन ब्रह्मकुमारीज के इस प्रांगण में किया गया है। मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन ने कहा आप सभी ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाण पत्र प्राप्त करने यहां आए है। ब्यूटी पार्लर में हम अपने बाह्य सुंदरता को निखारते हैं। लेकिन आज की आवश्यकता बाह्य के साथ आंतरिक सुंदरता को निखारने की है। बाह्य सुंदरता का संबंध तन से है जबकि आंतरिक सुंदरता का संबंध सीधे मन से है।

मेडिटेशन करा कर शांति की कराई अनुभूति: उन्होंने कहा कि जब हम अपने मन को सुंदर बनाते हैं तो जीवन में सुख-शांति आने लगती है। जिसके लिए हमे राजयोग का अभ्यास करना चाहिए। सभी को राजयोग का मेडिटेशन करा कर शांति की अनुभूति कराई। इसके बाद प्रमाण पत्र का वितरण किया और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी प्रभा बहन ने किया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button