विज्ञापन दें / सहयोग करें

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर जश्न…VIDEO: हिंदू-संगठन के नेता ने बांटी मिठाइयां,मुसलमानों को लेकर की आपत्तिजनक-टिप्पणी की;समाज ने की कार्रवाई की मांग – Chhattisgarh News



छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हिंदू संगठन के नेता ठाकुर राम सिंह पर ईरान के सुप्रीम लीडर आयत उल्लाह अली खामेनेई की मौत पर जश्न मनाने और मिठाइयां बांटने का आरोप लगा है। राम सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर मुसलमानों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें देशद्रोही बताया है। यह पोस्ट सामने आने के बाद मुस्लिम समाज में नाराजगी फैल गई। बड़ी संख्या में समाज के लोग थाने पहुंचे और ठाकुर राम सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुस्लिम समाज की शिकायत पर पुलिस ने ठाकुर राम सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयत उल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई। इस पर बिलासपुूर में हिंदू संगठन के नेता राम सिंह ठाकुर ने मुस्लिम धर्मगुरु और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयत उल्लाह अली खामेनेई को लेकर सोशल मीडिया पर एक विवादित टिप्पणी पोस्ट की थी। खामेनेई की मौत की खबर आने पर उसने जश्न मनाते हुए मिठाइयां भी बांटी थी। आरोपी राम सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह आयत उल्लाह अली खामेनेई की मौत पर मातम मनाने वालों के खिलाफ अपशब्द बोलते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में उसने भारतीय मुसलमानों को देशद्रोही बताते हुए उन्हें ईरान भेजने की बात कही। आपत्तिजनक पोस्ट से मुस्लिम समाज नाराज यह पोस्ट सामने आने के बाद मुस्लिम समाज में नाराजगी फैल गई। इस मामले को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने कड़ा विरोध जताया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग सरकंडा थाने पहुंचे और ठाकुर राम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। समाज के लोगों का आरोप है कि राम सिंह ने सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणी की है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इससे शहर की शांति व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि बिलासपुर हमेशा से शांत और भाईचारे वाला शहर रहा है। ऐसे में इस तरह की टिप्पणी हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि किसी को भी धर्म और समाज के खिलाफ भड़काऊ बयान देने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। पुलिस बोली- सोशल मीडिया पोस्ट की जांच जारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के बाद ठाकुर राम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई मारे गए: 11 साल की उम्र में मौलवी, संविधान बदलकर ‘रहबर’ बने; क्यों मारना चाहता था इजराइल ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो चुकी है। अमेरिका-इजराइल ने 28 फरवरी की स्ट्राइक में उन्हें मार गिराया। खामेनेई खुलकर इजराइल के अस्तित्व को मिटाने की बात करते थे। नेतन्याहू मानते हैं कि खामेनेई की हत्या के बाद क्षेत्र में स्थिरता आ जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button