विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में युवाओं के लिए कैरियर गाइडेंस: कलेक्टर और एसपी ने दी सिविल सेवा और पुलिस भर्ती की जानकारी, आत्मनिर्भर बनने के दिए टिप्स – Dhamtari News

धमतरी में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन

छत्तीसगढ़ के धमतरी में जिला प्रशासन और जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने एक दिवसीय कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सामुदायिक भवन में युवा योजना के तहत आयोजित किया गया।

.

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न कैरियर विकल्पों की जानकारी दी गई। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाना और उनकी रुचि व क्षमता के अनुसार मार्गदर्शन प्रदान करना था। जिला प्रशासन ने यह पहल इसलिए की क्योंकि वर्तमान समय में युवा वर्ग कैरियर को लेकर असमंजस में रहता है।

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य: कलेक्टर

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा राष्ट्र की सबसे बड़ी संपत्ति है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य विद्यार्थियों को सिर्फ परीक्षा पास करने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए तैयार करना है।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने विद्यार्थियों को सिविल सेवा और पुलिस भर्ती की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वावलंबी और हुनरमंद बनने का मार्गदर्शन भी दिया गया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button