विज्ञापन दें / सहयोग करें

सूने घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी पार | Sune Ghr Ka Tala Todkr Jevrat V Nkdi Par

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। लोग शादी में शामिल होने अपने परिवार के साथ रिश्तेदारों के घर जा रहे हैं। वहीं सूने घर सहित शादी घरों को चोर निशाना बना रहे हैं। लगभग दस दिनों में जिले में चोरी के मामले ज्यादा दर्ज हुए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम परसुली में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 2 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब परिवार सगाई के कार्यक्रम में डोंगरगांव गया हुआ था। पीडि़त कमलेश कुमार केशरिया राजनांदगांव में डायल 112 वाहन के चालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि अपनी शादी के लिए डौंडीलोहारा से सोने का रानी हार, मंगलसूत्र, फुल्ली और चांदी के पायल, करधन व बिछिया खरीदकर रखा था। इन गहनों की कुल कीमत लगभग 1.50 लाख रुपए थी। इसके अलावा, आलमारी के लॉकर में 51 हजार रुपए नगद भी रखे हुए थे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button