विज्ञापन दें / सहयोग करें

नेशनल हाईवे में खड़े ट्रक से टकराई ब्रेजा,ठेकेदार की मौत: गड्ढे में ब्रीजा कार का टायर फटने से हादसा, गैरेज संचालक ने खड़ी की थी ब्रेकडाउन ट्रक – Ambikapur (Surguja) News

टायर फटने के बाद ब्रेकडाउन ट्रक से टकराई कार

नेशनल हाइवे 43, अंबिकापुर-कटनी मुख्य मार्ग में रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार में ब्रेजा कार का टायर गड्ढे में घुसने के बाद फट गया। टायर फटने से बेकाबू ब्रेजा कार सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में कार चला रहे युवा ठेकेदार

.

जानकारी के मुताबिक, गोधनपुर निवासी युवा ठेकेदार अतुल सिंह (26 वर्ष) बीती रात करीब 9 बजे अपने दो दोस्तों के साथ एक अन्य दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने अंबिकापुर से अजबनगर की ओर जा रहे थे। अतुल सिंह की ब्रेजा कार जैसे ही अशोक लीलैंड के गैरेज के सामने पहुंची, सड़क के बड़े गड्ढे में कार का टायर घुस गया और फट गया। टायर फटने से बेकाबू होकर ब्रेजा कार सड़क किनारे खड़ी ब्रेकडाउन ट्रक के पीछे जा घुसी।

हादसे में युवा ठेकेदार की गई जान

कार के परखच्चे उड़े, दो सवार सुरक्षित हादसे में ब्रेजा कार के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। एयरबैग खुले, लेकिन चालक अतुल सिंह की ओर का एयरबैग फट गया और ट्रक के पीछे लगे लोहे के एंगल से टकराकर उसका सिर फट गया। उसके दो अन्य दोस्तों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद अतुल सिंह को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद अतुल सिंह के घर में कोहराम मच गया। वह अपने चाचा ठेकेदार व कांग्रेस नेता राम विनय सिंह के साथ मिलकर ठेकेदारी का काम करता था। अतुल सिंह ने एग्रीकल्चर से एमएससी की थी। वह शासकीय सेवा में जाने के लिए प्रयासरत था।

खड़ी ट्रक से बाइक व आटो भी टकराए

अतुल सिंह की पत्नी अपने दो वर्षीय बच्चे के इलाज के लिए मायके पटना गई थी। हादसे की खबर मिलने के बाद वह अंबिकापुर के लिए रवाना हो गई है। वह छह माह की प्रेग्नेंट भी बताई गई है। हादसे से परिवार सदमें में है।

एनएच में गड्ढों के कारण हादसे नेशनल हाइवे 43 में शहर एवं रेलवे स्टेशन रोड में सड़क की दुर्दशा हो चुकी है एवं बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जहां हादसा हुआ वहां अंबिकापुर में हो रही बारिश के कारण गड्ढे में पानी भरा था, जिसके कारण चालक अतुल सिंह गड्ढे को देख नहीं सका।

जिस ट्रक से ब्रेजा कार टकराई, उसे अशोक लीलैंड गैरेज संचालकों ने खड़ी की थी। ब्रेजा कार के टकराने के आधे घंटे पूर्व एक बाइक सवार भी ट्रक के नीचे घुस गया था। वहीं एक ऑटो भी टकरा गई थी। नेशनल हाइवे में अशोक लीलैंड के ब्रेक डाउन ट्रकों को खड़ी कर दी जाती है, जिससे हादसे हो रहे हैं।

गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामले में संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button