भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस और राहुल गांधी का जलाया पुतला, नारेबाजी की – Bilaspur (Chhattisgarh) News
सिटी रिपोर्टर | बिलासपुर बिल्हा विधायक नेता धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पार्टी पर मर्यादाओं को लांघने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब अश्लील व अभद्र भाषा उसकी पहचान बन चुकी है। बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ राहुल गा
.
उन्होंने कहा, सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को ‘मौत का सौदागर’ कहकर इस प्रकार की राजनीति की शुरुआत की थी, जो अब और भी नीचे गिर चुकी है। राहुल अपने भाषणों में पीएम को तू कहकर संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के प्रति ‘तू-तड़ाक’ जैसी भाषा न केवल असंवैधानिक है, बल्कि राजनीतिक शिष्टाचार के भी खिलाफ है। अराजकता फैलाने का काम कर रही कांग्रेस विधायक कौशिक ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश की सेना, न्यायपालिका, चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
इसके जरिए देश में विश्वास का संकट पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में अराजकता फैलाने का एजेंडा चला रहा है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद कांग्रेस नेता जिस तरह से पाकिस्तान समर्थक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे स्पष्ट हो जाता है कि विपक्ष की प्राथमिकता देशहित नहीं बल्कि सत्ता है।
Source link










