विज्ञापन दें / सहयोग करें

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध, थाना में सौंपा गया आवेदन

जशपुर :- सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गरमाहट तेज हो गई है।

आरोप है कि शासकीय पशु चिकित्सक एवं पशुधन विभाग दुलदुला के वरिष्ठ डॉक्टर रविंद्र कुमार सिंह ने सोशल मीडिया साइट पर प्रधानमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी की थी। गुरुवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा समर्थक एकजुट हो गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री गणेशराम भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता दुलदुला थाना पहुँचे। उन्होंने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए डॉक्टर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई और तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की।

भाजपा नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर दोषी अधिकारी पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक शासकीय अधिकारी द्वारा इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग करना न केवल निंदनीय है, बल्कि यह सेवा शर्तों का भी उल्लंघन है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button