सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत: सरिता मिश्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी रोशन वैष्णव को 762 वोटों से हराया – kabirdham News
कवर्धा: नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार, 04 जून 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 01 जून 2026 को हुए मतदान के बाद आज घोषित परिणामों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा निर्वाचित घोषित की गईं। सरिता संतोष मिश्रा को कुल 1,949 मत प्राप्त हुए। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी रोशन वैष्णव को हराया, जिन्हें 1,187 मत मिले। ये रहा चुनाव का विवरण अध्यक्ष पद के लिए कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। निर्दलीय प्रत्याशियों में अजय यादव को 1,018 मत, डाकेश्वर श्रीवास को 25 मत, महादेव कुम्भकार को 17 मत तथा गुलशन कुमार गंधर्व को 10 मत प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त, 31 मत नोटा (इनमें से कोई नहीं) के पक्ष में दर्ज किए गए। प्राप्त मतों के आधार पर रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सरिता संतोष मिश्रा को अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित किया गया। मतगणना सुबह 08 बजे शुरू हुई थी मतगणना पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सहसपुर लोहारा में सुबह 08 बजे शुरू हुई। मतगणना के लिए 15 टेबल लगाए गए थे, जहाँ प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक और एक गणना सहायक तैनात थे। मतगणना की पूरी प्रक्रिया एक ही चक्र (राउंड) में संपन्न की गई। इस दौरान आवश्यक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
Source link










