विज्ञापन दें / सहयोग करें

सीसीटीवी में कैद बाइक चोर गिरफ्तार: कोरबा में मास्टर चाबी से बाइक चुराने वाले दो युवक पकड़ाए, एक आरोपी बाइक को गांव ले गया – Korba News

कोरबा में बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा में मानिकपुर चौकी क्षेत्र की एक घटना में पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना मानिकपुर बस्ती की है, जहां रामकुमार कुर्रे अपने रिश्तेदार के घर आए थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर बाइक घर के बाहर खड़ी की थी।

.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें दो युवक मास्टर चाबी से बाइक चोरी करते दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।

CCTV से मिले सुराग, दोनों आरोपी गिरफ्तार

तफ्तीश में सामने आया कि एक आरोपी साहिल बागले (19 वर्ष), निवासी पंप हाउस वाटर नंबर M-14, चोरी की घटना में शामिल था। जब उसे पूछताछ के लिए चौकी लाया गया, तो उसने कबूल किया कि उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर बाइक चोरी की थी।

दूसरा आरोपी उज्जवल खूंटे (20 वर्ष), निवासी ग्राम बगलोट, सारंगढ़ जिला बिलाईगढ़, कुछ दिनों पहले कोरबा में अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। उसकी साहिल से पहले से दोस्ती थी। दोनों ने मिलकर दिनदहाड़े बाइक चोरी की और मौके से फरार हो गए।

बाइक लेकर गांव भागा, फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

चोरी के बाद साहिल ने उज्जवल को बाइक सौंप दी ताकि शहर में घूमने से वह पकड़ में न आए। उज्जवल बाइक लेकर अपने गांव चला गया। पुलिस ने उसे भी ट्रेस कर हिरासत में ले लिया है।

दोनों आरोपी पुराने चोर

मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बाइक चोरी की बात कबूल कर ली है और दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

दोनों आरोपी पहले भी सीएसईबी चौकी क्षेत्र में चोरी के मामलों में पकड़े जा चुके हैं। पुलिस इनसे अन्य चोरी की वारदातों को लेकर भी पूछताछ कर रही है, जिससे और खुलासे की उम्मीद है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button