विज्ञापन दें / सहयोग करें

अंबिकापुर में कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और तीन महीने के बच्चे की मौत

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती और तीन महीने के बच्चे को रौंद दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। दंपती अपने बच्चे का इलाज कराने अंबिकापुर जा रहे थे। कार सवार उद्यानिकी कॉलेज की तीन छात्राओं को भी चोट आई है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Fri, 02 May 2025 12:36:39 PM (IST)

Updated Date: Fri, 02 May 2025 01:29:37 PM (IST)

अंबिकापुर में दुर्घटनाग्रस्त कार।

HighLights

  1. शराब के नशे में तेज रफ्तार में कार चला रहा था चालक।
  2. कार सवार तीन छात्राओं को भी आई चोट, अस्पताल में भर्ती।
  3. पुलिस जांच में जुटी, कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर(Ambikapur News)। अंबिकापुर- सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती और तीन महीने के बच्चे की मौत हो गई। बेटे के निमोनिया से पीड़ित होने के कारण दंपती उसका उपचार कराने अंबिकापुर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना में कार सवार उद्यनिकी कॉलेज की तीन छात्राओं को भी चोट आई है। दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिशुनपुर में हुई।

सीतापुर के पेटला निवासी सुनील लकड़ा (35) शुक्रवार सुबह पत्नी अस्मतिया (28 ) और तीन माह के बच्चे को साथ लेकर मोटरसाइकिल से अंबिकापुर जाने निकले थे। बच्चे को निमोनिया हो गया था, जिसका उपचार करने के लिए वो अंबिकापुर जा रहे थे। बिशुनपुर बस्ती के सामने सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई।

कार की टक्कर से तीनों अलग-अलग गिरे

कार से टक्कर के बाद तीनों उछलकर अलग-अलग दिशा में गिर गए और बाइक के परखच्चे उड़ गए। अनियंत्रित कार डॉ. संतोष टोप्पो के घर की दीवार को क्षतिग्रस्त कर जा घुसी। परिवार वालों ने बताया कि मृत दंपती के दो और बच्चे हैं। इनमें इंदु और चंदू शामिल है।

naidunia_image

8 और 6 साल के दो और बच्चे

इनकी आयु क्रमशः आठ व छह वर्ष है। दोनों बच्चों को दंपती, घर में परिवार के पास छोड़कर अंबिकापुर जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने बताया कि कार को आमाटोली निवासी संतोष पैकरा चला रहा था। कार में रजोटी की रहने वाली अंजली तिर्की (20) मैनपाट की सुशीला खिंचा (20) और भटको की रहने वाली खूशबू पोर्ते (20) शामिल हैं। तीनों उद्यानिकी कॉलेज आमाटोली की छात्राएं हैं।

बस का इंतजार कर रही थी छात्राएं

अंजली एवं सुशीला दोनों अपनी सहेली खुशबू पोर्ते के घर गई थीं। शुक्रवार को कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षा में उन्हें शामिल होना था। तीनों भटको से बतौली बस पहुंचकर बस की प्रतीक्षा कर रही थी। उसी समय संतोष पैकरा वहां कार लेकर पहुंचा। उसने छात्राओं को अपने साथ बैठा लिया।

naidunia_image

एक छात्रा उसे पहचानती थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक संतोष पैकरा शराब के नशे में था। छात्राओं ने उतारने के लिए भी कहा, लेकिन वह नहीं माना। चालक कार को तेज गति से चला रहा था, इसी कारण हादसा हुआ।

छात्राओं को भी आई चोट

हादसे में कार का एयरबैग खुल गया, जिससे चालक को चोटें नहीं आईं। छात्राओं के सिर एवं सीने में चोटें आई हैं। दंपती व तीन माह के बच्चे की मौत से स्वजन में मातम पसर गया है। सीतापुर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुटी हुई है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button