रावतपुरा मेडिकल कॉलेज पर बड़ा खुलासा, फैकल्टी ने NMC से की शिकायत, बाहर से मरीज बुलाने का आरोप
इसी के निरीक्षण में कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं व फैकल्टी की जांच करने के लिए एनएमसी की टीम पहुंची और सीबीआई ने छापा मार दिया। इसमें एनएमसी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के बीच आर्थिक लेनदेन की पुष्टि हुई। पिछले साल जुलाई में इस्तीफा दे चुके एक फैकल्टी ने कॉलेज पर उनका फर्जी बायोमीट्रिक अटेंडेंस लगाने की शिकायत एनएमसी से की थी। उन्होंने पुख्ता प्रमाण देते हुए नामजद शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले की चर्चा न केवल प्रदेश में थी, बल्कि दूसरे राज्यों में इसकी खासी चर्चा रही।
Source link
Follow Us












