Bhilai: करोड़ों के लोहा चोरी केस में बड़ी कार्रवाई, CISF के सात जवान सस्पेंड, अब तक 16 की गिरफ्तारी | Seven Cisf Personnel Suspended In Multi Crore Iron Theft Case Bhilai
इस मामले में दुर्ग पुलिस अब तक बीएसपी के जीएम, नॉन-एग्जीक्यूटिव, ट्रांसपोर्टर, सुपरवाइजर समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद पुलिस ने बीएसपी की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के अधिकारियों और जवानों से पूछताछ शुरू की। निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत 7 लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस के पूछताछ के दायरे में आए जवानों को ही सस्पेंड किया गया है। जानकारी के मुताबिक सीआईएसएफ में भी विभागीय तौर पर जांच की जा रही है। पता चला है कि विभागीय जांच में उक्त सातों जवानों की भूमिका सुरक्षा की दृष्टि से लापरवाहपूर्ण पाई गई है। इससे पहले सीआईएसएफ ने 2 बड़े अधिकारियों का तबादला भी किया था।
Source link
Follow Us











